अररिया में अमित शाह का बड़ा बयान, सीमांचल से घुसपैठियों को बाहर करने का मिशन जल्द शुरू होगा

by Manu
गृह मंत्रालय

अररिया, 26 फरवरी 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अररिया में सशस्त्र सीमा बल (SSB) जवानों को संबोधित करते हुए सीमांचल क्षेत्र में घुसपैठियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि सीमांचल से घुसपैठियों को बाहर करने का मिशन जल्द शुरू होने वाला है।

शाह ने कहा कि घुसपैठियों की वजह से सीमांचल की डेमोग्राफी बदल गई है। सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ अवैध स्मगलिंग नारकोटिक्स और अन्य गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखनी होगी। उन्होंने SSB जवानों से कहा कि खुली सीमा की सुरक्षा बड़ी चुनौती है इसलिए इसके लिए एक स्पष्ट SOP बनाई जानी चाहिए ताकि नीचे से ही जवान अलर्ट रहें।

मंत्री ने SSB जवानों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार उनकी सुविधाएं बढ़ा रही है। आप सीमा की सुरक्षा में लगे हैं तो आपका परिवार हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने जवानों से अपील की कि वे सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ इंटेलिजेंस नेटवर्क को भी मजबूत रखें।

शाह ने स्पष्ट किया कि नेपाल के साथ हमारी मैत्रीपूर्ण संबंध हैं लेकिन यह जरूरी नहीं कि दुश्मन तत्व उसी रास्ते से देश में प्रवेश न करें। इसलिए SSB को नजर पैनी रखनी होगी और इन्फॉर्मेशन के स्रोत मजबूत करने होंगे। सीमांत गांवों के लोगों से संवाद और संपर्क अच्छा रखना जरूरी है तभी सही सूचना मिल सकती है।

ये भी देखे: अमित शाह 14 मार्च को पंजाब में करेंगे रैली, मोगा में होगी बीजेपी की बड़ी सभा

You may also like