कुरुक्षेत्र, 03 अक्तूबर 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को हरियाणा के दौरे पर हैं। विकास कार्यों का उद्घाटन करने के साथ-साथ सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर भी चर्चा करेंगे। रोहतक पहुंचते ही वे महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) के खेल मैदान में पहुंचे। थोड़ी देर में डेयरी प्लांट का शुभारंभ होगा। उनके साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी साथ हैं। लेकिन शाह के आगमन से ठीक पहले MDU के छात्र संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
इसके बाद अमित शाह कुरुक्षेत्र रवाना होंगे। जहां ब्रह्म सरोवर के किनारे मेला ग्राउंड में एक बड़ी रैली का आयोजन है। इस रैली में तीन नए आपराधिक कानूनों पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई है। रैली के अलावा, शाह प्रदेश के 12 जिलों में कुल 825 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इनमें सड़कें, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी समेत कई मंत्री और विधायक भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।
ये भी देखे: सीएम भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, बाढ़ पीड़ितों को मिलेंगे राहत चेक