चंडीगढ़, 26 फरवरी 2026: केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह मार्च में पंजाब का दौरा करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनका दौरा 14 मार्च को तय हो गया है। इस दौरान वे मोगा में एक बड़ी सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे।
बीजेपी इसी रैली से 2027 विधानसभा चुनाव की मुहिम का औपचारिक आगाज करेगी। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रैली का थीम “आओ मिलजुल कर बदलें पंजाब, सुखी रहे हमारा पंजाब” रखा गया है।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि यह रैली ऐसे समय में हो रही है जब पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार के चार साल 16 मार्च 2026 को पूरे होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इन चार सालों का राजनीतिक आकलन किया जाएगा तो इसे पंजाब की त्रासदी के रूप में याद किया जाएगा। मतदाताओं को खुद को ठगा हुआ महसूस होगा।
ये भी देखे: अमित शाह ने बांग्लादेशी घुसपैठियों पर सख्त रुख अपनाया, कहा – एक-एक को बाहर निकालेंगे