अमित शाह ने साहिबजादों की शहादत को याद किया, कहा – ”उनकी कुर्बानी से रोंगटे खड़े..”

by Manu
अमित शाह

चंडीगढ़, 24 दिसंबर 2025: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बुधवार को हरियाणा दौरे पर पहुंचे। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत सहकारिता सम्मेलन से की, जहां किसानों और सहकारी क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से बात की। कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने छोटे साहिबजादों पर लिखी गई एक कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण भी किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने साहिबजादों की शहादत को याद किया। उन्होंने कहा, “उनकी कुर्बानी को स्मरण करने मात्र से रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यह महीना बलिदान और त्याग की स्मृति का महीना है। बाबा जोरावर सिंह, जिनकी उम्र मात्र 9 वर्ष थी और बाबा फतेह सिंह, जिनकी उम्र सिर्फ 7 वर्ष थी, उन्हें लालच दिए गए, लेकिन उन्होंने अपने धर्म और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और शहादत को स्वीकार किया।”

शाह ने आगे कहा कि इतनी कम उम्र में ऐसा साहस और संकल्प असाधारण है। यह संस्कार उन्हें अपनी माता से मिले होंगे। सिख गुरुओं ने भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया है और देश उनके योगदान को कभी भुला नहीं सकता।

ये भी देखे: लोकसभा में अमित शाह घुसपैठियों पर दिया जवाब, बोले- डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट करेंगे

You may also like