3
तेहरान, 07 मार्च 2026: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच ईरान में शनिवार सुबह एक और भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई। यह भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 8:48 बजे (आईएसटी) आया।
यूएसजीएस के डेटा के मुताबिक भूकंप का केंद्र बंदर अब्बास से करीब 74 किलोमीटर पश्चिम में था। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर बताई गई है। बंदर अब्बास ईरान का प्रमुख बंदरगाह शहर है जो होर्मुज जलडमरूमध्य के पास स्थित है। यह इलाका पहले से ही सेस्मिक एक्टिव जोन (जाग्रोस फॉल्ट सिस्टम) में आता है जहां टेक्टॉनिक प्लेट्स की गतिविधि के कारण भूकंप आम हैं।
ये भी देखे: Earthquake In Iran: ईरान में युद्ध के बीच भूकंप के झटके, 4.3 तीव्रता से कांपी धरती