मध्य-पूर्व तनाव के बीच इजरायल का दावा, ईरान के IRGC नेवी चीफ अलिरेजा तंगसिरी मारे गए

by Manu
Alireza Tangsiri

चंडीगढ़, 26 मार्च 2026: इजरायल ने मध्य-पूर्व में जारी जंग के बीच एक बड़ा दावा किया है। इजरायली सैन्य अधिकारी के अनुसार, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) नेवी के कमांडर रियर एडमिरल अलिरेजा तंगसिरी की मौत हो गई है। बंदर अब्बास पर हुई इजरायली स्ट्राइक में उनकी जान गई है।

इजरायली अधिकारी ने कहा कि तंगसिरी हॉर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

अलिरेजा तंगसिरी अगस्त 2018 से IRGC नेवी की कमान संभाल रहे थे। हाल के हफ्तों में उन्होंने खाड़ी क्षेत्र, खासकर हॉर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास ईरान के एक्शन को लेकर आक्रामक रुख अपनाया था।

ये भी देखे: इस्राइली हमले में IRGC के मुख्य प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी और खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब की मौत

You may also like