अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रुबियो ने की एस.जयशंकर के साथ मुलाकात
कहा ट्रंप भारत के साथ आर्थिक संबंधों को बढ़ाना चाहते हैं आगे
अमेरिका, 22 जनवरी : अमेरिका में नव नियुक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शपथ के बाद गत दिवस अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ अपनी पहली द्विपक्षीय बैठक की और कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन भारत के साथ आर्थिक संबंधों को आगे बढ़ाना चाहता है साथ ही अनियमित आव्रजन से जुड़े मुद्दों का भी हल निकालना चाहता है। रूबियो की प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रूबियो (53) ने सबसे पहले भारत के विदेश मंत्री के साथ पहली द्विपक्षीय बैठक करने को तरजीह दी जिससे एक प्रकार से यह संदेश गया कि ट्रंप प्रशासन भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने को काफी अहमियत देता है। उन्होंने चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद (क्वाड) की मंत्रिस्तरीय बैठक के तुरंत बाद विदेश मंत्रालय के ‘फॉगी बॉटम’ मुख्यालय में जयशंकर से मुलाकात की।
फागी बाटम मुख्यालय में हुई बैठक
जानकारी के अनुसार अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ अपनी पहली द्विपक्षीय बैठक की। विश्व के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले दो शीर्ष राजनयिकों के बीच यह बैठक विदेश विभाग के फॉगी बॉटम मुख्यालय में हुई। इससे पहले इसी भवन में पहली क्वाड मंत्रिस्तरीय बैठक भी हुई। क्वाड ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका का एक अनौपचारिक समूह है। यह पहले कार्यकाल में ट्रंप प्रशासन की पहल थी।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रुबियो ने की एस.जयशंकर के साथ मुलाकात
कहा ट्रंप भारत के साथ आर्थिक संबंधों को बढ़ाना चाहते हैं आगे
135
previous post