नई दिल्ली, 01 अगस्त 2025: अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इसके बाद से दोनों देशों के बीच व्यापारिक और रणनीतिक संबंधों में खटास आने लगी है। ट्रंप ने कहा है कि भारत ने अब तक अमेरिका के साथ बहुत कम व्यापार किया है। उन्होंने इसके लिए भारत के उच्च आयात शुल्क को ज़िम्मेदार ठहराया। हालाँकि, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्रंप के एक के बाद एक आरोपों और हमलों के बीच, भारत ने अमेरिका को उसी की भाषा में जवाब देते हुए F-35 लड़ाकू विमान खरीदने के सौदे को स्थगित करने का फैसला किया है।
भारत ने एक तरह से बदला ले लिया है और अमेरिका को बता दिया है कि अब उसकी F-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं है। एक प्रसिद्ध मीडिया आउटलेट ब्लूमबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में यह दावा किया है। गौरतलब है कि ट्रंप ने यह प्रस्ताव फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान रखा था।
रक्षा सौदों में भारत की प्राथमिकता अब स्वदेशी डिज़ाइन और उत्पादन पर केंद्रित है। मोदी सरकार अब एक ऐसे रक्षा मॉडल की तलाश में है जो ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत संयुक्त उत्पादन और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को प्राथमिकता दे।
ये भी देखे: ट्रम्प ने एप्पल को दी धमकी, भारत या कही फोन का निर्माण किया तो देना होगा 25% टैरिफ