अंबाला, 06 फ़रवरी 2026: अंबाला जिला कोर्ट परिसर में बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शुक्रवार को कोर्ट प्रशासन को ई-मेल के जरिए यह धमकी भरी सूचना मिली। धमकी मिलते ही कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था तुरंत कड़ी कर दी गई। बम निरोधक दस्ता (बम स्क्वॉड) मौके पर पहुंच गया है। पूरे परिसर की तलाशी ली जा रही है।
कोर्ट में अब बिना आईडी कार्ड के किसी को भी एंट्री नहीं मिल रही है। सभी आने-जाने वालों की मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है। कोर्ट परिसर में वकील अभियुक्त और अन्य लोग लंबी कतारों में चेकिंग के बाद ही अंदर जा पा रहे हैं। जिला अदालत के कई काम प्रभावित हुए हैं लेकिन सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।
पुलिस के अनुसार धमकी भरे ई-मेल की जांच शुरू कर दी गई है। ई-मेल का आईपी एड्रेस ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।
ये भी देखे: अंबाला कोर्ट में फायरिंग की कोशिश, युवक बाल-बाल बचा