2
नई दिल्ली, 10 अप्रैल 2026: इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
इससे पहले उनके आवास पर कथित तौर पर नकदी मिलने को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। विवाद के बाद उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट से वापस इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर कर दिया गया था।
उन्होंने 5 अप्रैल 2025 को इलाहाबाद हाईकोर्ट में शपथ ली थी। फिलहाल उनके खिलाफ आरोपों की आंतरिक जांच चल रही है। जांच के आधार पर संसद द्वारा उन्हें पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू होने की भी संभावना है।
ये भी देखे: जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को मंजूरी, लोकसभा स्पीकर ने बनाई तीन सदस्यीय जांच कमेटी