अलीगढ़: माँ ने रचाई बेटी के होने वाले दूल्हे से शादी

by Ankush
अलीगढ़

अलीगढ़, 3 जून 2025: अलीगढ़ कलान क्षेत्र के देवकली इलाके से एक अनोखा मामला सामने आया है। आपको बतादें की विधवा महिला अपनी बेटी के लिए दुल्हा खोजने के लिए निकली थी, लेकिन खुद ही प्रेम में पड़कर दूल्हे से विवाह कर लिया। हैरान कर देने वाली बात यह है की इस अनोखी शादी में बेटी ने ही अपनी मां का साथ दिया। इस अनोखी शादी की खबर जब गांव पहुंची तो इलाके में बहुत हलचल मच गई। यह शादी देख ग्रामीण इलाके के लोग हैरान रह गए। यह अनोखा विवाह अब गांव-गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पति की 3 साल पहले हो गई थी मौत

जानकारी के मुताबिक महिला के पति की मृत्यु करीब तीन साल पहले हो चुकी थी। तब से ही महिला अपनी बेटी के साथ रह रही थी। वह अपनी बेटी की शादी करवाना चाहती थी इसलिए उसके लिए लड़के की तलाश में थी। बतादें की महिला लड़के की तलाश में शाहजहांपुर के नजदीक एक गांव में रिश्ते के लिए गई थी, जहां एक लड़का उसे अपनी बेटी के लिए पसंद आया।

इस तरह बदला प्यार में रिश्ता

बातचीत के दौरान महिला ने उस युवक का मोबाइल नंबर ले लिया और दोनों में फोन पर बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे यह बातचीत दोस्ती और फिर प्रेम में बदल गई। जिसके चलते वह खुद की ही शादी की बात करने लगी। देखते ही देखते दोनों ने शाहजहांपुर के एक मंदिर में शादी कर ली।

बेटी ने दिया अपनी माँ का साथ

जब महिला ने अपनी बेटी को पूरा मामला बताया तो बेटी ने भी उसका साथ देने का फैसला किया। इसके बाद 4 दिन पहले दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली, और बेटी ने दोनों को शादी की शुभकामनाएँ दी।

यह भी पढ़ें: Sambhal: सरकारी जमीन पर बने अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर

You may also like