पंजाब के इन जिलों में अलर्ट ! अगले तीन घंटो में मौसम लेगा कड़ा रूख

by Nishi_kashyap
मौसम

पंजाब, 22 जून 2025: पंजाब में आज दोपहर हुई बारिश से लोगों को गर्मी से बेहद राहत मिली है। बारिश के बाद मौसम में भी गिरावट दर्ज की गई है। NDMAEW यानी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों के मोबाइल पर अलर्ट करते हुए संदेश भेजा है।

भेजे गए संदेश में लोगों को सूचित किया गया है की अगले 3 घंटों में लुधियाना, शहीद भगत सिंह नगर,होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, पटियाला में कई जगहों पर बारिश के साथ तूफान आने की संभावना है। यदि कोई आपात स्थिति बनती है तो ऐसी परिस्थिति में 112 पंजाब एसडीएमए पर कॉल करें।

इस मैसेज से स्पष्ट है कि अगले 3 घंटों के दौरान पंजाब के कई जिलों में मौसम अपना रूख बदल सकता है वहीं मौसम विभाग द्वारा दी गई चेतावनी के अनुसार आज राज्य में कई स्थानों पर बारिश और आंधी तूफान की संभावना है।

यह भी पढ़े: Rain Alert: अगले तीन घंटों में हरियाणा में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

You may also like