54
अखित भारतवर्षी ब्राह्मण महासभा ने किया मेयर कुंदन गोगिया और डिप्टी मेयर जगदीप जगा का सम्मान
पटियाला, 22 जनवरी : अखित भारतवर्षी ब्राह्मण महासभा की तरफ से आज पटियाला के नव नियुक्त मेयर कुंदन गोगिया और डिप्टी मेयर जगदीप जगा का विशेष तौर पर सम्मान किया गया।
इस मौके सतपाल भारद्वाज, भूषण शर्मा ने शाल और गुलदस्ता दे कर उनका विशेष तौर पर सम्मान किया और हर तरह का सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया। इस मौके मेयर कुंदन गोगिया ने सभी का धन्यवाद करते भरोसा दिलाया कि वह पूरी तरह डटकर लोगों की सेवा करेंगे।
इस मौके राकेश शर्मा, बनवारी लाल गौड, राविन्दर शर्मा, भूषण शर्मा, मनदीप जोशी, संजू शर्मा, पवन राज पुरोहित, विमल कांत, अमिनभ शर्मा, राविन्दर शर्मा शामिल हुए।