अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर हमला, कहा – मतदाता सूची से PDA को हटाने की साजिश

by Manu
अखिलेश यादव

लखनऊ, 05 दिसंबर 2025: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार और चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला। ‘एक्स’ पर पोस्ट कर उन्होंने मांग की कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में अब तक कितने वोटरों के नाम काटे गए, उसका पूरा आंकड़ा तुरंत सार्वजनिक किया जाए।

अखिलेश ने लिखा कि बीएलओ पर जानलेवा दबाव हटाया जाए और सत्ताधारी दल और उनके संगी-साथी पिछले दरवाजे से इस काम में न रहें। उन्होंने कहा हर विधानसभा में PDA (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) के कितने वोटरों को हटाने की साजिश हो रही है, इसकी सख्त जांच हो और इसे रोका जाए

ये भी देखे: बिहार चुनाव के रिजल्ट पर अखिलेश यादव ने SIR पर फोड़ा ठीकरा, बोले- ‘अब आगे हम ये खेल, इनको…’

You may also like