कोडीन कफ सिरप रैकेट पर अखिलेश का भाजपा पर हमला, कहा – ”हजारों करोड़ का घोटाला..”

by Manu
अखिलेश यादव

लखनऊ, 18 दिसंबर 2025: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध आपूर्ति के रैकेट में संलिप्त लोगों को भाजपा बचाने की कोशिश कर रही है।

सपा मुख्यालय में विधायकों की बैठक के बाद अखिलेश ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने बताया कि विधानसभा के आने वाले सत्र में कई मुद्दे उठाए जाएंगे। इनमें कोडीन कफ सिरप रैकेट प्रमुख है। यह चिंता सिर्फ उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं। पूरे देश के लिए खतरा है।

अखिलेश ने दावा किया कि रैकेट एक प्रधान सांसद (वाराणसी) के इलाके से शुरू हुआ। इसके तार पूरे देश और विदेशों तक फैले हैं। शुरू में कुछ करोड़ का घोटाला लग रहा था। अब हजारों करोड़ का सामने आ रहा है। मुख्य तार सांसद के निर्वाचन क्षेत्र से सटे जिलों से जुड़े हैं। पूरा रैकेट उत्तर प्रदेश से चलाया जा रहा था।

अधिकारियों के मुताबिक नेटवर्क से जुड़े वित्तीय लेनदेन और मनी ट्रेल की जांच चल रही है। प्रवर्तन निदेशालय समानांतर जांच कर रहा है। खाद्य एवं औषधि सुरक्षा प्रशासन ने बताया कि कोडीन युक्त सिरप शेड्यूल एच के तहत आता है। इसे सिर्फ डॉक्टर के पर्चे पर बेचा जा सकता है।

ये भी देखे: जहरीले कफ सीरप बनाने वाली कोल्ड्रिफ कंपनी बंद, लाइसेंस हुआ रद्द

You may also like