Akashvani: गीत-संगीत संग मनाया गया आकाशवाणी रामपुर का स्थापना दिवस

by Nishi_kashyap
स्थापना दिवस

रामपुर,26 जुलाई, 2025: आकाशवाणी रामपुर के स्थापना दिवस पर डॉ. हितु मिश्रा ने एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सबसे पहले उन्होंने राग भैरवी पर आधारित भगवती वंदना जगत जननी जग तारिणी प्रस्तुत की।

25 जुलाई को आकाशवाणी रामपुर की स्थापना दिवस पर डॉ. हितु मिश्रा ने एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें राग भैरवी के अलग-अलग भावों की अलग-अलग शैलियों के जरिए रसाभिव्यक्ति की भैरवी जिसमें करुण, श्रृंगार, भक्ति, विरह सभी रंगों को अलग-अलग बंदिशें को दर्शाया।

उसके बाद सुप्रसिद्ध ठुमरी ‘बाबुल मोरा नैहर छूट हो जाए’ से करुण रस से वेदना का भाव उत्पन्न किया। श्रोताओं ने भी इसे बहुत पसंद किया की वो भी उसे गाने को मजबूर हो गए। पारंपरिक ददरा ‘सूरजमुखी न जइयो बिंदिया का रंग उड़ा जाए’ ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में भैरवी का समापन कर अंत में सावन में गाई जाने वाली उत्तर प्रदेश की गायन शैली कजरी को भी दिखाया गया। जिसमें मिर्जापुरी कजरी ‘पिया मेहंदी लिया दा मोती झील से’ और बनारसी कजरी ‘बरसन लागी रे बदरिया तुम रुमझुम के’ गाया। डॉ. हितु मिश्रा की गायिकी के अलग-अलग अंदाज से श्रोतागण आनंदित हो उठे।

यह भी पढ़ें: UP News: पिछड़े वर्ग की बेटियों के लिए बढ़ाई जा रही शादी अनुदान की राशि

You may also like