मोहाली, 02 जुलाई 2025: शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की आज मोहाली कोर्ट में पेशी के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने टांडा के कई अकाली नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया। यह कार्रवाई सुबह 5 बजे शुरू हुई, ताकि ये नेता चंडीगढ़ में पेशी के दौरान कोर्ट न पहुंच सकें।
नजरबंद किए गए नेताओं में जिला प्रधान लखविंदर सिंह लखी, पूर्व मंत्री चौधरी बलवीर सिंह मियाणी, हलका इंचार्ज टांडा अरविंदर सिंह रसूलपुर, यूथ नेता सरबजीत सिंह मोमी और अन्य अकाली कार्यकर्ता शामिल हैं। खबर लिखे जाने तक ये सभी अपने घरों में नजरबंद थे।
डीएसपी टांडा, दविंदर सिंह बाजवा ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। यह कार्रवाई मजीठिया की गिरफ्तारी के बाद बढ़े तनाव और SAD कार्यकर्ताओं के संभावित विरोध को देखते हुए की गई, जिन्हें 26 जून 2025 को मोहाली कोर्ट ने ड्रग मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सात दिन की पुलिस रिमांड में भेजा था।
मजीठिया ने अपनी गिरफ्तारी और रिमांड को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें उन्होंने इसे “राजनीतिक प्रतिशोध” करार दिया है।
ये भी देखे: SAD नेता बिक्रम मजीठिया को लेकर हिमाचल गई विजिलेंस की टीम, जांच तेज