अकाली धड़ों को श्री अकाल तख्त साहिब को समर्पित होकर पंथ की सेवा के लिए आगे आना चाहिए : जत्थेदार लंग

टकसाली अकाली नेताओं ने की समुचे धड़ों को अपील

by TheUnmuteHindi
अकाली धड़ों को श्री अकाल तख्त साहिब को समर्पित होकर पंथ की सेवा के लिए आगे आना चाहिए : जत्थेदार लंग

अकाली धड़ों को श्री अकाल तख्त साहिब को समर्पित होकर पंथ की सेवा के लिए आगे आना चाहिए : जत्थेदार लंग
– टकसाली अकाली नेताओं ने की समुचे धड़ों को अपील
पटियाला, 11 मार्च : पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के में मची आपसी लड़ाई का सेक अब समुचे नेताओं तक जा पहुंचा है। आज यहां टकसाली अकाली नेता, शिरोमणी अकाली दल की कोर कमेटी के मैंबर और पूर्व चेयरमैन जत्थेदार हरबंस सिंह लंग, जत्थेदार हरफूल सिंह भंगू मैंबर कोर कमेटी, करनैल सिंह आलोवाल सीनियर अकाली नेता ने समुचे अकाली धड़ों से अपील की है कि वह श्री अकाल तख्त साहिब को समर्पित हो कर एक झंडे नीचे इकठ्ठा हों, जिससे पंथ और पंजाब की सही ढंग के साथ सेवा की जा सके। जत्थेदार हरबंस सिंह लंग और अन्य नेताओं ने कहा कि पिछले दिनों में जो घटना क्रम हुए हैं, उनके साथ सिख हृदय पूरी तरह वलूंधरे गए हैं और टकसाली अकाली नेताओं को बेहद अफसोस है। नेताओं ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार और अन्य जत्थेदारों को इस तरह उतारना नहीं था चाहिए और एकता के रास्ते पर चलकर हल निकालना चाहिए था। अकाली नेताओं ने कहा कि पंथ रत्न जत्थेदार गुरचरन सिंह टौहड़ा ने सारी जिंदगी पंथ बसे मैं उजड़ा का संदेश दिया और वह खुद इस पर खरे भी उतरे। उन्होंने कहा कि शिरोमणी अकाली दल की सीनियर लीडरशिप भी जत्थेदार टौहड़ा की तरह अपने आप को त्याग कर कुर्बानियां देकर इकठ्ठा होने की बात करे जिससे पंजाब का अकाली वर्करों का, अकाली दल का भला हो सके। इस मौके प्रताप सिंह गज्जूमाजरा, सीनियर उप प्रधान, बलबीर सिंह चलैला, सतनाम सिंह लचकानी और अन्य भी नेता उपस्थित थे।

You may also like