BIG NEWS: बारामती में अजित पवार के बेटे पार्थ और जय ने शरद पवार से की बंद कमरे में बड़ी बैठक

by Manu
शरद पवार

बारामती, 04 फ़रवरी 2026: महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार को बड़ी राजनीतिक हलचल हुई। दिवंगत अजित पवार के बेटे पार्थ पवार और जय पवार ने शरद पवार से बंद कमरे में बैठक की। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। बैठक में क्या बात हुई यह अभी सामने नहीं आया। लेकिन सूत्रों का कहना है कि जिला परिषद चुनावों में साथ आने पर चर्चा हुई।

यह बैठक पवार परिवार के गृहनगर बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान परिसर में हुई। सूत्रों ने बताया कि बैठक करीब डेढ़ घंटे चली। बैठक के एजेंडे पर तत्काल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। सूत्रों के अनुसार चर्चा का मुख्य मुद्दा एनसीपी के दोनों गुटों का संभावित विलय और आगामी जिला परिषद चुनाव है ।

एनसीपी प्रमुख और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में विमान हादसे में निधन हो गया। इस हादसे के तीन दिन बाद 31 जनवरी को उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

ये भी देखे: सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री, लोक भवन में ली शपथ

You may also like