दिल्ली आ रही एअर इंडिया की ड्रीमलाइनर फ्लाइट तकनीकी खराबी की वजह से हांगकांग लौटी

by Manu
एयर इंडिया

नई दिल्ली, 16 जून 2025: हाल ही में बोइंग ड्रीमलाइनर विमानों में तकनीकी खराबी और सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं बार-बार सामने आ रही हैं। अहमदाबाद में हुए एक विमान हादसे के बाद अब हांगकांग से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI315 को भी उड़ान के दौरान तकनीकी दिक्कत का शक होने की वजह से वापस हांगकांग लौटना पड़ा। यह विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर था।

सोमवार को बोइंग ड्रीमलाइनर से जुड़ी दो और घटनाएं भी हुईं। लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से चेन्नई जा रही ब्रिटिश एयरवेज की एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते वापस लौटना पड़ा। इसके अलावा, फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद जा रही लुफ्थांसा की एक अन्य ड्रीमलाइनर को बम की धमकी मिलने के बाद फ्रैंकफर्ट वापस जाना पड़ा।

ये भी देखे: मुंबई से लंदन जा रहा विमान तीन घंटे तक आसमान में घूमती रही, फिर वापस लौटी

You may also like