Ahmedabad Plane Crash: अहमदबाद में प्लेन क्रैश, विमान में पूर्व CM विजय रुपाणी भी थे सवार

by Manu
विजय रुपाणी

अहमदबाद, 12 जून 2025: Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून 2025 को दोपहर एक भयावह विमान हादसा हुआ, जब सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन (गैटविक) के लिए उड़ान भर रहा एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर, फ्लाइट AI171, टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद मेघानी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विजय रुपाणी भी Air India के इस प्लेन में सवार थे

रिपोर्ट्स के अनुसार, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी इस विमान में सवार थे। उनके बिजनेस क्लास में सीट नंबर 2D पर होने की पुष्टि एक वेब चेक-इन दस्तावेज से हुई है। वह अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। हालांकि, उनकी स्थिति के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

हादसे की शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान ने दोपहर 1:38 बजे टेकऑफ किया और पांच मिनट बाद, 1:43 बजे, यह एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल या पास की किसी इमारत से टकराकर एक आवासीय क्षेत्र में गिर गया। विमान में लंबी दूरी के लिए भारी मात्रा में ईंधन भरा था, जिसके कारण टक्कर के बाद भीषण आग लग गई और घना काला धुआं उठा। तस्वीरों में विमान का मलबा बिखरा हुआ और एक विंग टूटा हुआ दिखाई दे रहा है। हादसे से आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा।

पीएम मोदी ने ली विमान हादसा की जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बचाव कार्यों को युद्ध स्तर पर शुरू करने और घायलों के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने के आदेश दिए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है।

ये भी देखे: Gujarat Plane Crash: अहमदाबाद में 242 यात्रियों को लेकर जा रहा Air India का प्लेन क्रैश

You may also like