पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस ने थामा भाजपा का दामन

by Manu
लिएंडर पेस

कोलकाता, 31 मार्च 2026: भारतीय टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सदस्यता ग्रहण कर ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले उनका यह कदम सियासी गलियारों में काफी चर्चा का विषय बन गया है।

पेस भारत के सबसे सफल टेनिस खिलाड़ियों में शुमार हैं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और भाजपा के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष सुकांत मजुमदार भी मौजूद रहे।

लिएंडर पेस के भाजपा में शामिल होने को पश्चिम बंगाल की राजनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। फिलहाल राज्य में चुनावी माहौल तेजी से गर्म हो रहा है और सभी दल अपनी रणनीति मजबूत करने में जुटे हुए हैं।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “लिएंडर पेस का भाजपा परिवार में शामिल होना ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 वर्षों में खेल और खिलाड़ियों को लगातार बढ़ावा दिया है।”

लिएंडर पेस ने इसे अपने जीवन का सबसे खास दिन बताया। उन्होंने कहा, “यह मेरे जीवन का बहुत बड़ा दिन है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह जी और नितिन नवीन जी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। यह मेरे लिए खेल और युवाओं की सेवा करने का बड़ा अवसर है।”

ये भी देखे: बंगाल चुनाव: पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉन बारला BJP छोड़ TMC में हुए शामिल

You may also like