एजीटीएफ पंजाब व मोहाली पुलिस ने सांझा अभियान चला सुलझाया मामला

by TheUnmuteHindi
एजीटीएफ पंजाब व मोहाली पुलिस ने सांझा अभियान चला सुलझाया मामला

मोहाली, 14 अक्तूबर : राजस्थान में एक व्यक्ति की सनसनीखेज हत्या का मामला सुलझाते हुए एजीटीएफ पंजाब ने मोहाली पुलिस के साथ सांझा अभियान चलाया और इस मामले को पूरी तरह सुलझा लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने राजस्थान में सुभाष सोहू की दिनदिहाड़े सनसनीखेज हत्या का पर्दाफाश किया है। सोहू की आठ अक्तूबर को जोधपुर के संगरिया में सिर में पांच गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मोहाली पुलिस ने अमेरिका और फ्रांस द्वारा समर्थित एक गैंगस्टर मॉड्यूल के संदिग्धों से पूछताछ के बाद हाई-प्रोफाइल केस सुलझा लिया है। चार आरोपियों को पकड़ लिया गया है। सभी थाना डेरा बस्सी में पुलिस रिमांड पर हैं। मास्टरमाइंड, भानु सिसोदिया ने फरवरी 2024 में अपने सहयोगी अनिल लेगा की हत्या का बदला लेने के लिए हत्या की योजना बनाने की बात कबूल की है। मोहम्मद आसिफ और अनिल कुमार गोदारा ने अपराध को अंजाम देने में हैंडलर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस इस मामले में हर पहलु से गंभीरता के साथ जांच कर रही है तथा मामले में और भी खुलासे होने की उम्मीद है।

You may also like