एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई, बठिंडा में गैंगस्टर रम्मी मछाना का करीबी रंजीत सिंह गिरफ्तार

by Manu
पाकिस्तानी जासूस

बठिंडा, 01 नवंबर 2025: पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बठिंडा पुलिस के साथ मिलकर एक अभियान चलाया। इस दौरान बंगी निहाल सिंह गांव के रंजीत सिंह उर्फ सप्प को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से एक अवैध .32 बोर की पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए है। डीजीपी गौरव यादव ने खुद सोशल मीडिया पर इस सफलता की जानकारी दी।

प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि रंजीत रम्मी मछाना गैंग का करीबी सदस्य है। उसके खिलाफ दो आपराधिक केस लंबित हैं। पहले केस में पुलिस को 130 ग्राम हेरोइन के अलावा छह जिंदा कारतूस मिले थे। साथ ही एक 9 एमएम देसी पिस्तौल, एक और देसी पिस्तौल तथा 12 बोर की देसी बंदूक भी जब्त हुई थी।

उस वक्त रंजीत सिंह की मां परमजीत कौर को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन रंजीत भाग निकला था।

ये भी देखे: पंजाब में बड़े गैंगस्टर को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी, बटाला पुलिस ने कसी कमर

You may also like