करनाल पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, किसानों को लेकर दिया बड़ा बयान!

by chahat sikri
श्याम सिंह राणा

करनाल,17 मार्च 2025:  हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा रविवार  को करनाल पहुंचे, जहां उन्होंने बताया की हरियाणा बजट 2025 राज्य के वित्त मंत्री एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किया जाने वाला बजट किसानों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा

जब कृषि मंत्री से पूछा गया कि बजट में कृषि क्षेत्र के लिए क्या कुछ नया रहेगा, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, “बजट लीक नहीं किया जाता, जैसे पेपर लीक हो जाता है, वैसे क्या आप बजट भी लीक करवाना चाहते हैं?

किसानों के लिए लाभदायक होगा ये बजट: श्याम सिंह राणा

उन्होंने कृषि बजट पर बात करते हुए कहा कि जब बजट आएगा, तो उसमें प्रदेश के किसानों के लिए बहुत सारी योजनाएं देखने को मिलेंगी। मंत्री राणा ने दावा किया कि सरकार लगातार किसानों को बेहतर सुविधा देने के लिए काम कर रही है और इस बजट में भी किसानों के लिए कई बड़े फैसले लिए जाएंगे।

उसके बाद कृषि मंत्री से जब मछली पालन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, “विश्वभर में सबसे ज्यादा क्षेत्र धान की फसलों के लिए है, उसके बाद गेहूं का क्षेत्र आता है. अगर मछली पालन की:बात करें तो समुद्र इसका सबसे बड़ा साधन है . समुद्र में जीव जन्म लेते हैं और वहीं खत्म भी हो जाते हैं. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मछली पालन को लेकर बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.”

 

You may also like