16
ढाका, 22 दिसंबर 2025: बांग्लादेश में छात्र राजनीति से जुड़े नेताओं पर हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। 2024 छात्र आंदोलन के प्रमुख चेहरे शरीफ उस्मान हादी की मौत के कुछ दिनों बाद सोमवार को एक और नेता पर जानलेवा हमला हुआ है।
नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के खुलना डिविजनल चीफ और श्रमिक शक्ति के केंद्रीय आयोजक मोतालेब सिकदर पर सुबह करीब 11:45 बजे गोली चलाई गई। हमलावरों ने सिर को निशाना बनाया। गोली कान के पास से छूकर निकल गई।
मोतालेब सिकदर को गंभीर हालत में खुलना मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जांच अधिकारी अनिमेष मंडल ने बताया कि फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं।उनका इलाज जारी है।
पिछले दिनों उस्मान हादी की मौत के बाद भी प्रदर्शन हुए थे।
ये भी देखे: बांग्लादेश में शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद तनाव, सिंगापुर अस्पताल में तोड़ा दम