टरुडो के इस्तीफे के बाद अमेरिका ने कनाडा को 51वां राज्य बनाने का प्रस्ताव दिया
गत दिवस टरुडो ने दिया था पद से इस्तीफा
नई दिल्ली, 7 जनवरी : कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टरुडो के इस्तीफे के बाद अमेरिका केनवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया है। उन्होंने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने का प्रस्ताव दिया है। जानकारी के अनुसार कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 6 जनवरी, 2025 को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका यह कदम इस बात को लेकर आया जब कनाडा में इस वर्ष आम चुनाव होने वाले हैं और चुनावों से पहले वह पार्टी के भीतर नेतृत्व परिवर्तन के संकेत दे रहे थे। ट्रूडो ने कहा कि जब तक उनकी पार्टी, लिबरल पार्टी, नया नेता नहीं चुन लेती, तब तक वह प्रधानमंत्री पद पर बने रहेंगे। लेकिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद जिस बात ने सुर्खियां बटोरीं, वह थी अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने का प्रस्ताव है।
बता दें कि 53 वर्षीय ट्रूडो ने सोमवार को इस्तीफा देने की घोषणा की, क्योंकि उनकी घटती लोकप्रियता के बीच उनकी सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी ने उन पर दबाव डाला था। इस साल आम चुनाव होने हैं. कनाडाई प्रधानमंत्री ने कहा कि वह तब तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहेंगे, जब तक पार्टी कोई नया नेता नहीं चुन लेती, जिसके बाद अमेरिका कनाडा को संयुक्त राज्य अमेरिका का 51 वां राज्य बनाने का विचार कर रहे हैं।
टरुडो के इस्तीफे के बाद अमेरिका ने कनाडा को 51वां राज्य बनाने का प्रस्ताव दिया
गत दिवस टरुडो ने दिया था पद से इस्तीफा
94