नई दिल्ली, 26 सितमंबर :इजरायल और लेबनान के बीच छिड़ी जंग को लेकर भारतीय दूतावास ने एक नई एडवाईजरी जारी की है, जिसमें लोगों को बेरूत की यात्रा न करने को कहा गया है। बेरूत में भारतीय दूतावास ने दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध के मद्देनजर भारतीय नागरिकों को लेबनान की यात्रा न करने की सख्त सलाह दी है। दूतावास ने लेबनान में फंसे नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने और बेरूत में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की भी सलाह दी है। बेरूत में भारतीय दूतावास ने बुधवार को ट्वीट किया, 1 अगस्त 2024 को जारी की गई सलाह के अनुसार और क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों और तनाव को देखते हुए, भारतीय नागरिकों को अगले आदेश तक लेबनान की यात्रा न करने की सख्त सलाह दी जाती है। लेबनान में पहले से मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को भी लेबनान छोडऩे की सख्त सलाह दी जाती है। यह एडवाईजरी इजरायल व लेबनान दोनों देशों के बीच छिड़े विवाद के बाद जारी की गई है।
इजरायल व लेबनान के बीच विवाद के बाद भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाईजरी
58
previous post