10
चंडीगढ़, 12 नवंबर 2025: थाना फिल्लौर के इंस्पेक्टर भूषण कुमार पर नाबालिग बच्ची से अश्लील हरकतें और महिला से गंदी बातें करने के आरोप लगे थे। इस मामले में अब बड़ा ट्विस्ट आया है। पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने एसएसपी कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज करने को कहा है।
आयोग ने आदेश दिए है कि SHO भूषण की मदद करने के इल्जाम में DSP फिल्लौर सरवण सिंह बल्ल पर POCSO एक्ट के तहत FIR करने के आदेश दिए गए है। उन्हें फौरन गिरफ्तार करेने को कहा गया है।
इसके अलावा इंस्पेक्टर भूषण कुमार पर महिला से अशोभनीय बातचीत के आरोप में धारा 21 को। भी जोड़ने के आदेश है। आयोग ने चेतावनी दी है की कार्रवाई की पूरी जानकारी जल्द रिपोर्ट में देने होंगे।
ये भी देखे: गोराया में सोनू खत्री गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, चोरी का ट्रैक्टर-कार बरामद