पटियाला, 10 अप्रैल : पटेल मैमोरियल मैनेजमेंट सोसायटी की चुनाव के बाद सत्ता पक्ष की तरफ से प्रधानगी पद के लिए खड़े किए गए उम्मीदवार की हार और कांग्रेस पार्टी के साथ सम्बन्धित उम्मीदवार की जीत होने के बाद राजनैतिक गलियारों में सत्ता पक्ष की काफी किरकिरी हो रही है जिसके चलते आज पंजाब कांग्रेस के महा सचिव और पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कम्बोज ने ऐलान किया है कि यदि सत्ताधारी पक्ष ने कोई धक्काशाही की तो हम माननीय हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। कम्बोज ने कहा कि पटेल कालेज मैनेजमेंट सोसायटी की चुनाव हारने के बाद सोसायटी के कई मैंबरों को धमकियां दी जा रही हैं। सत्ताधारी पक्ष की तरफ से लोगों को अपने घर बुला कर कुछ मैंबरोंं को सोसायटी बाहर करने के लिए कई सोसायटी के मैंबरों को दस्तखत करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जबकि कागज पढऩे की इजाजत नहीं दी जा रही जो कि लोकतंत्र के साथ सरासर धक्का है।
संविधान अनुसार किसी मैंबर को बार नहीं किया जा सकता
उनका दावा है कि यह सारी कार्यवाही उनको मैनेजमेंट से बाहर करने की योजना का हिस्सा हो सकती है। उनकी तरफ से पटेल मेमोरियल मैनेजमेंट सोसायटी के संविधान की कापी का हवाला देते कहा कि संविधान अनुसार किसी भी मैंबर को बाहर नहीं किया जा सकता परन्तु वह उनको ( हरदयाल सिंह कम्बोज) लोगों के दिलों में से नहीं निकाल सकते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार समय पटेल मैमोरियल मैनेजमेंट सोसायटी को उनकी तरफ से समूह मैनेजमेंट के सहयोग के साथ कालेज को नए स्कूल के लिए शहर के बीच जगह खरीद कर दी गई थी और अब वह जमीन लगभग 40 करोड़ रुपए की जायदाद को बेचने की साजिश चल रही है। पूर्व विधायक ने कहा कि एक तरफ मौजूदा भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार शिक्षा के बीच सुधार लाने के लिए दावा कर रही है, वहां दूसरी ओर शिक्षा सुधार की जगह पटेल कालेज मैनेजमेंट सोसायटी में असीधे तौर पर दाखिल होकर विद्या के मंदिर का नुकसान और अपना सुधार करने में लगे हुए हैं। उके द्वारा मैनेजमैंट सोसायटी के 125 मंबरों का अपील की कि वह किसी के बहकावे में ना आकर अपनी भाईचारक सांझ खत्म ना करें।
किया ऐलान दुश्मरी मेरे साथ निकालो
उन्होंने ऐलान किया कि यदि कोई दुश्मनी है तो मेरे साथ सीधे तौर पर निकाली जाए न कि शैक्षिक संस्थाओं और लोगों का नुक्सान किया जाए। यहां के पास के गांव भप्पल में एक समाज सेवीं की तरफ से पटेल मेमोरियल मैनेजमेंट सोसायटी को स्कूल खोलने के लिए दी गई बहुत कीमती इमारत पर मैनेजमेंट सोसायटी की तरफ से इमारत पर लाखों रुपए खर्च किये परन्तु कुछ सालों में ही मैनेजमेंट सोसायटी की तरफ से स्कूल को चलाए जाने से असमर्थता प्रकट करते वापिस स्कूल वाली इमारत दान करने वाले समाज सेवियों को सौंप दी गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन को भी कहा कि वह सत्ता पक्ष के दबाव में आकर धक्केशाही न करें क्योंकि सरकारें आतीं जातीं रहती हैं। आखिर उन्होंने कहा कि राजपुरा शहर अंदर शैक्षिक संस्थाओं के अलावा कहीं भी धक्का या गलत काम हुआ तो वह पीछे नहीं हटेंगे बल्कि इसका डटकर मुकाबला करेंगे। इस मौके उनके साथ नगर कौंसिल प्रधान नरिन्दर शास्त्री, ब्लाक कांग्रेस कमेटी देहाती के प्रधान बलदेव सिंह गदो माजरा, मलकीत ङ्क्षसह उपलहेड़ी, पार्षद जगनंदन गुप्ता, जगा कोटला सहित अन्य मौजूद थे।