चंडीगढ़,30 जून 2025: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने तबाही मचाई हुई है। भारी बारिश ने लोगों के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ जैसी घटनाएँ सामने आ रही है।
बतादें की हिमाचल में बारिश का दौर अभी भी जारी है। हिमाचल के सोलन में पाँच मंजिला इमारत ढह गई। मंडी पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि कल रात से लगातार हो रही बारिश के कारण मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने की सूचना मिली है। यात्रियों को कटिंडी – बजौरा के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग लेने की सलाह दी जाती है।
मौसम विभाग द्वारा चार जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के कारण कई मुख्य मार्ग भूस्खलन के कारण बंद हो गए हैं। वहीं कालका-शिमला रेलमार्ग भी भूस्खलन, पेड़ व पत्थर गिरने के कारण बंद हो गया था। कल सुबह ही चंडीगढ़-शिमला फोरलेन चक्की मोड़ के पास पहाड़ी से भारी मलबा आने से बंद हो गया था। कुछ समय बाद एक लेन को बहाल कर दिया गया है।
यह भी पढ़े: Haryana News: इस हरियाणवी सिंगर ने यूट्यूब पर टॉप-10 पॉपुलर सिंगर लिस्ट में बनाई जगह