सनौर से जोडिय़ां सडक़ों तक भू माफिया द्वारा अवैध कब्जों की प्रशासनिक अधिकारियों ने की जांच
पूरा दिन चली कम्प्यूटराइज पैमाईश, कई विभागों के अधिकारी रहे उपस्थित
पटियाला, 31 जनवरी : सनौर से जोडिय़ां तक पड़ती तीन किलोमीटर के लम्बी सडक़ पर हुए अवैध कब्जों पर आज कई विभागों ने मिलकर जांच की और कम्प्यूटराइज पैमाईश करवाई गई, जिस में यह सडक़ के आस-पास भू माफिया ने कब्जे किये हुए हैं।
लम्बे समय से राम रोला पड़ रहा था। यह रास्ता सनौर से इस सडक़ द्वारा देवीगढ़ पिहोवा दिल्ली मार्ग पर निकलता है। सडक़ की पैमाईश करवाने की लम्बे समय से मांग हो रही थी और शिकायतकर्ता की तरफ से दावा किया गया था कि यह सडक़ 30 फूट से चौड़ी है। अब जब आज पूरा दिन लगाकर यह पैमाईस की गई तो यह सडक़ 27 फुट सडक़ निकली और 11 फुट नाला निकला है, जिस के साथ यह 38 फुट सडक़ बन गई है। हैरानी की बात है कि आस-पास पड़तीं कई कालोनियों के मालिकों ने रास्ते के नालों की भी रजिस्टरियां करवा दीं हैं।
इस रोड़ पर खालसा कालोनी, एक स्कूल कालोनी, पटियाला इनकलेव, गोबिंद इनकलेव, सीहज इनकलेव आदि कालोनियां हैं। किसानों की तरफ से रास्ते को काट कर खेतों में जोड़ लिया गया था कुछ डीलरों की तरफ से भी सडक़ को ही प्लाटों, दुकानों में ही बदल कर लोगों को धोखाधड़ी करके रजिस्टरी करवा दी गई थी।
उल्लेखनीय है कि तकरीबन 27 फुट रोड़ पर 11 फुट का नाला भू- माफिया की तरफ से रजिस्टरियां करवा दी गई थी और मालिक की तरफ से कई प्लाटों की चार दवारियां भी कर ली गई थी। इसी सम्बन्ध में प्रशाशन की तरफ से बड़ी कार्यवाही करते हुए माल विभाग, नहरी विभाग, वक्फ बोर्ड, नगर कौंसिल सनौर और अन्य विभागों की तरफ से तकरीबन 3 किलोमीटर सडक़ की निशानदेही करवाई गई है, जिस में बड़े खुलासे हुए हैं।
बताने योग्य है कि नहरी विभाग, माल विभाग अन्य विभागों के अधिकारियों की तरफ से इसकी जांच करके जहां तक सरकारी जमीन निकलती थी, वहां बड़े पिल्लर लगाकर निशानदेही कर दी गई है और हिदायत की गई है कि जो इनके साथ छेडख़़ानी करेगा, उस खिलाफ सखत कानूंूनी कार्यवाही की जायेगी।
इस मौके लोगों ने बातचीत करते कहा कि हमारे के साथ धक्का किया जा रहा है उन्होंने भावुक शब्दों के साथ कहा कि हमारे काफी पैसा लगा कर चार दिवारी की हैं। आज हमें पता चला है कि हमारे साथ डीलरों की तरफ से धोखाधड़ी करके जमीन की जगह पर साथ ही और सडक़ की रजिस्टरियां करवा दीं। उन्होंने प्रशाशन से मांग की कि इन पर बनती करवाई की जाये।
इस मौके ड्यूटी मैजिस्ट्रेट बलजोत सिंह पुलिस पार्टी समेत जेई परमजीत सिंह, सविन्दर सिंह कानूगो, प्रभजोत सिंह पटवारी, नरिन्दर सिंह तखर सीनियर उप प्रधान, गुरमीत सिंह मीता एम.सी, निशान सिंह एम.सी., जसपिन्दर सिंह मोनू रंधावा, गुरचरन सिंह हंजराय, देश राज किसान नेता, केवल मैनेजर और अन्य कई लोग उपस्थित थे।
सनौर से जोडिय़ां सडक़ों तक भू माफिया द्वारा अवैध कब्जों की प्रशासनिक अधिकारियों ने की जांच
पूरा दिन चली कम्प्यूटराइज पैमाईश, कई विभागों के अधिकारी रहे उपस्थित
81