एडीजीपी सुरिंदर पाल सिंह परमार बने विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य निदेशक

by TheUnmuteHindi
एडीजीपी सुरिंदर पाल सिंह परमार बने विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य निदेशक

चंडीगढ़, 26 मार्च : पंजाब सरकार ने विजिलेंस ब्यूरों के प्रमुख जी.नागेश्वर राव को हटा दिया है, जिसके तहत सरकार ने बुधवार को एडीजीपी सुरिंदर पाल सिंह परमार को विजिलेंस ब्यूरो का मुख्य निदेशक नियुक्त किया। उन्होंने एडीजीपी जी. नागेश्वर राव की जगह ली है, जिन्हें एक महीने पहले ही विजिलेंस ब्यूरो में तैनात किया गया था। राव ने डीजीपी वरिंदर कुमार की जगह ली थी, जो करीब तीन साल तक विजिलेंस ब्यूरो के प्रमुख रहे थे, लेकिन बाद में उन्हें अचानक हटा दिया गया। परमार एक अनुभवी जांचकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने बेअदबी के मामलों सहित कई संवेदनशील जांचों को संभाला है। वह वर्तमान में पटियाला कर्नल हमले की घटना की एसआईटी जांच का नेतृत्व कर रहे हैं।

24 मार्च को पद से हटाया था

उल्लेखनीय है कि बीते 24 मार्च को सरकार ने आईएएस गुरकिरत कृपाल सिंह को गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद से हटा दिया था। 1994 बैच के आईएएस अलोक शेखर को गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, आईएएस गुरकिरत कृपाल सिंह के पास से अन्य विभागों की भी कमान ले ली गई थी। अभी तक सीनियर आईएएस गुरकिरत कृपाल सिंह को नया पदभार नहीं सौंपा गया है।

You may also like