ए.डी.सी. ने सी.एम. की योगशाला के अंतर्गत लगती योगा क्लासों का लिया जायजा

by TheUnmuteHindi
ए.डी.सी. ने सी.एम. की योगशाला के अंतर्गत लगती योगा क्लासों का लिया जायजा

पटियाला, 21 अप्रैल : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) ईशा सिंगल ने यहां वातावरण पार्क समेत जिले के कई अन्य स्थानों में लग रही सी.एम. की योगशाला की क्लासों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार के इस अहम प्रोजैकट ‘सीएम की योगशाला’ के अंतर्गत जिले के अलग- अलग स्थानों पर चल रही योगा क्लासों का जिला प्रशासन की तरफ से गंभीरता के साथ मूल्यांकन किया जाता है ताकि जिला निवासियों को मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के इस ड्रीम प्रोजैकट का लाभ निचले स्तर तक पहुंचता किया जा सके।

योग क्लासों का लिया जायजा

ईशा सिंगल ने बताया कि उन्होंने वातावरण पार्क समेत कई दूसरे स्थानों पर अचानक सी.एम. की योगशाला क्लासों का दौरा करके जायजा लिया है और यहां योगा करते लोगों के साथ मुलाकात की और उन के साथ बातचीत करके फीडबैक भी हासिल की है। ए. डी. सी. ने कहा कि लोग सी.एम. की योगशाला की क्लासों से खुश हैं, इसी लिए जिले अंदर 11 हजार से ज्यादा लोग योगा का लाभ ले रहे हैं, क्योंकि ‘सीएम की योगशाला’ सिर्फ शारीरिक सेहत के लिए नहीं, बल्कि मानसिक शान्ति और जीवन शैली में सुधार के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी बताया कि वह खुद भी नियमत तौर पर योगा अभ्यास करते हैं। उन्हों ने लोगों को भी न्योता दिया कि वह भी सी. एम. की योगशाला का जरूर लाभ लें।

You may also like