मुंबई : दिग्गज एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों ने अपने करियर में कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है, जिनमें ऋषि कपूर, राजेश खन्ना और शत्रुघ्न सिन्हा शामिल हैं। पूनम ढिल्लन ने हाल ही में कमल हासन को लेकर एक किस्सा शेयर किया। एक्ट्रेस ने बताया कि एक बार सेट पर एक घंटा लेट आने के कारण कमल हासन ने उन्हें बहुत डांटा था। पूनम ने कहा कि वह अक्सर सुपरस्टार्स के साथ काम करती थीं जो घंटों देरी से आते थे। इसलिए किसी ने उन्हें भी समय पर आने के लिए नहीं कहा था।
लेट आने पर लगाई थी क्लास
उन्होंने कहा, ‘मुझे पहली बार डांट कमल हासन से पड़ी थी सेट पर देर से पहुंचने के लिए. मैं अपनी सोच रही थी कि मैं तो टाइम से ही आई हूं, क्योंकि मुंबई में देर से सेट पर पहुंचना आम बात थी. मेरे को-एक्टर्स थे राजेश खन्ना और शत्रुघ्न सिन्हा, ये सब तो आते थे अपनी मर्जी से, तो मुझे भी आदत पड़ गई थी कि हम भी अपने टाइम से जाएंगे. 10 बजे बुलाया है, तो 10:30 बजे या 11 बजे से पहले तो कोई आएगा नहीं. मैं चेन्नई में शूटिंग कर रही थी. सुबह 7 बजे की शिफ्ट थी, तो मैंने सोचा कि 8 या फिर 8:30 तक पहुंच जाऊंगी।
साउथ में किया जाता है अच्छा व्यवहार
पूनम ने डिसिप्लिन पर बात करते हुए कहा कि ये उनके लिए एक वॉर्निंग थी। उन्होंने देखा कि सेट पर टेक्नीशियन की उतनी वेल्यू नहीं की जाती है। जबकि कलाकार के नखरों पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। उन्होंने बताया, ‘साउथ इंडस्ट्री में यूनिट के साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया जाता था। शाम को जब नाश्ता परोसा जाता था, तो सिर्फ कलाकार ही नहीं सेट पर मौजूद सब लोग साथ में खाते थे।