अभिनेता टीकू तलसानिया को आया हार्ट अटैक

परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में करवाया भर्ती

by TheUnmuteHindi
अभिनेता टीकू तलसानिया को आया हार्ट अटैक

अभिनेता टीकू तलसानिया को आया हार्ट अटैक
परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में करवाया भर्ती
मुंबई, 11 जनवरी : बालीवुड के जाने माने अभिनेता एक्टर टीकू तलसानिया की अचानक तबीयत बिगडऩे और उन्हें हार्ट अटैक आने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार एक्टर टीकू तलसानिया को हार्ट अटैक आया। इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि अभी कुछ कंफर्मेशन नहीं है। खबर है कि एक्टर अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती करने का प्राइमरी कारण हार्ट अटैक बताया गया हैलेकिन अभी भी डॉक्टर उनकी तबीयत बिगडऩे के कारण का पता लगा रहे हैं। एक्टर ने कई फिल्मों में काम किया है और कई टीवी शोज का भी हिस्सा रहे हैं। आखिरी बार वह राजकुमार राव की फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में नजर आए थे।
कई फिल्मों में किया है काम
टीकू तलसानिया को लेकर यह खबर चौंकाने वाली है। इंडस्ट्री में उनकी सीनियरिटी और लोकप्रियता को देखते हुए हर कोई उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। टीकू तलसानिया के परिवार से संपर्क करने की कोशिश की गई है, लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सभी उम्मीद कर रहे हैं कि अभिनेता जल्द ही स्वस्थ होकर वापस लौटेंगे। टीकू तलसानिया ने कई हिट फिल्मों में काम किया है. उनकी फिल्मों में खास तौर पर उनका कॉमेडी अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया।

You may also like