अभिनेता गोविंद को गोली लगने से हुए घायल

by TheUnmuteHindi
अभिनेता गोविंद को गोली लगने से हुए घायल

मुंबई, 1 अक्टूबर : बालीवुड अभिनेता गोविंद के गोली लगने के कारण गंभीर घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार अभिनेता के प्रबंधक ने कहा, ‘हमें कोलकाता में एक कार्यक्रम के लिए सुबह छह बजे उड़ान भरनी थी और मैं हवाई अड्डा पहुंच गया था। गोविंदा अपने घर से हवाई अड्डे के लिए निकलने वाले ही थे कि तभी यह दुर्घटना हो गई। उन्होंने बताया, ‘रिवॉल्वर अलमारी में रखते समय गलती से गिर गयी और उससे गोली चल गयी। ईश्वर की कृपा रही कि गोविंदा को सिर्फ पैर में चोट लगी और कोई गंभीर स्थिति नहीं है। अभिनेता गोविंदा मंगलवार को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से गोली चलने के कारण घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेता तडक़े करीब चार बजकर 45 मिनट पर अपने जुहू स्थित आवास से निकलने वाले थे, तभी यह हादसा हो गया लेकिन अब वह बिल्कुल ठीक हैं।

You may also like