झज्जर, 08 अप्रैल 2026: झज्जर जिला मुख्यालय स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान (पॉलिटेक्निक) में एक छात्रा द्वारा कंप्यूटर लेक्चरर पर मानसिक प्रताड़ना और शोषण के गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद निदेशालय ने दो प्राध्यापकों का झज्जर से तबादला कर दिया है।
यह मामला तब शुरू हुआ जब छात्रा ने लेक्चरर पर आरोप लगाए। इसके बाद संस्थान के अंदर और बाहर काफी हंगामा हुआ। छात्रा के पक्ष और आरोपी पक्ष के बीच लंबे समय से रस्साकशी चल रही थी, जिससे संस्थान का शैक्षणिक माहौल बुरी तरह प्रभावित हो रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की थी। जांच के दौरान संस्थान में बिगड़ते माहौल और आपसी खींचतान को देखते हुए निदेशालय ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए दो प्राध्यापकों को दूसरे केंद्रों पर स्थानांतरित कर दिया है।
निदेशालय का स्पष्ट लक्ष्य संस्थान में शांति बहाल करना और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना है।
ये भी देखे: IAS Transfer: हरियाणा में 23 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट