मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास में आरोपी को 5 साल की सजा

by Manu
दुष्कर्म सजा

मोहाली, 11 दिसंबर 2025: एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन जज जैस्मिन शर्मा की अदालत ने बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में आरोपी को दोषी ठहराया। अदालत ने उसे 5 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 15 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।

मामला 6 जून 2022 का है। सेक्टर-65 थाना पुलिस को एक महिला ने शिकायत दी। महिला ने बताया कि वह काम पर गई थी। तब पड़ोस में रहने वाले बुधन ने उसकी 6 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के चिल्लाने पर पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत मुकदमा दर्ज किया। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है।

ये भी देखे: नांगल चौधरी POCSO केस, नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले विक्रम को उम्रकैद की सजा

You may also like