मणिमहेश यात्रा से लौटते समय हादसा, पत्थर की चपेट में आने से बरोटा निवासी की मौत

by Manu
यमुनानगर हादसा

इंदौरा, 18 अगस्त 2025: हिमाचल प्रदेश के इंदौरा उपमंडल के बरोटा गांव के एक व्यक्ति की मणिमहेश यात्रा से लौटते समय सुंदरासी में पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान शेखर चंद्र (40) पुत्र देव राज, निवासी बरोटा, डाकघर ठाकुरद्वारा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, शेखर चंद्र तीन दिन पहले अपने बड़े बेटे, भाई, भतीजे और रिश्तेदारों के साथ मणिमहेश यात्रा पर गया था। रविवार सुबह करीब 10 बजे, डल में स्नान करने के बाद वह हड़सर लौट रहा था, तभी सुंदरासी में अचानक पहाड़ से पत्थर गिरा और वह उसकी चपेट में आ गया। इस हादसे में शेखर की मौके पर ही मौत हो गई।

भरमौर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सोमवार शाम 7 बजे शव बरोटा पहुंचा, और मंगलवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शेखर अपने पीछे पत्नी, दो बेटों और पिता को छोड़ गए हैं। वह बरोटा में किराने की दुकान और शटरिंग का काम करते थे। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

ये भी देखे: चामुंडा-धर्मशाला रोड पर भीषण हादसा, 4 तीर्थयात्रियों की मौत, कई घायल

You may also like