लुधियाना, 22 सितंबर 2025: पंजाब के लुधियाना जिले में रात के सन्नाटे में एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना ने सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए। नेशनल हाईवे पर स्थित शिवपुरी फ्लाईओवर पर एक साथ तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे की जड़ बनी कुछ शराब के नशे में धुत युवकों की लापरवाही, जिन्होंने बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर धंधा शुरू कर दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक जाम तो दूर किया, लेकिन फरार युवकों की तलाश तेज कर दी है।
जानकारी के अनुसार, घटना रविवार रात करीब 10:30 बजे घटी। फ्लाईओवर पर कुछ युवक अपनी गाड़ी बीच रास्ते में ही खड़ी कर शराब के नशे में मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान जालंधर से आ रहे एक युवक ने अपनी कार रोकी और उनसे गाड़ी साइड करने को कहा। लेकिन नशे में चूर युवकों ने जरा भी ध्यान न दिया। तभी पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो कैम्पर ने उनकी गाड़ी को जोरदार ठोका। चेन रिएक्शन में पीछे से आ रही एक और कार ने बोलेरो को टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गई। कार में चार लोग सवार थे, जिनमें से एक युवक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम जिंदगी बचाने में जुटी है। बाकी तीनों को मामूली चोटें आईं।
ये भी देखे: लुधियाना में नगर निगम दफ्तर के पास बड़ा हादसा टला, पुरानी पानी की टैंकी का हिस्सा टूटकर गिरा