मनाली-चंडीगढ़ फोरलेन पर हादसा, बस पर गिरा पत्थर, मासूम बच्ची घायल

by Manu
स्कूल बस हादसा

मनाली, 12 सितंबर 2025: हिमाचल प्रदेश के मनाली-चंडीगढ़ फोरलेन पर गुरुवार को झीड़ी नेचर पार्क के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। मनाली से हरिद्वार जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पर पहाड़ से एक बड़ा पत्थर गिर गया, जिससे बस में एक महिला की गोद में बैठी दुधमुंही बच्ची के सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को तुरंत रोक दिया।

घायल बच्ची को तुरंत सिविल अस्पताल नगवाईं ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए कुल्लू के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि बच्ची अब खतरे से बाहर है और उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने यात्रियों से बारिश के मौसम में पहाड़ी इलाकों में सावधानी बरतने की अपील की, क्योंकि इस दौरान भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा बढ़ जाता है।

ये भी देखे: ऋषिकेश-चंबा-गंगोत्री हाईवे पर बस हादसा, दो की मौत, 13 घायल, घायलों का चल रहा इलाज

You may also like