नालंदा, 20 सितंबर 2025: बिहार के नालंदा जिले में एक ऐसा हादसा हो गया। एक खुशहाल परिवार की जिंदगी को हमेशा के लिए बदल दिया। वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही भयावह मौत हो गई। पूरा गांव मातम में डूब गया। परिजनों के घर चीख-पुकार मच गई, जहां कभी शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब आंसुओं का सैलाब बह रहा है।
जानकारी के मुताबिक, यह दुखद घटना हरनौत प्रखंड के सरथा पंचायत के ताड़ापर गांव में घटी। मृतकों में 23 साल के जीतू मांझी, 20 साल के गोविंदा मांझी और 65 साल के बुजुर्ग रीतलाल मांझी शामिल हैं। ये सभी एक शादी के शगुन समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक तेज रफ्तार वंदे भारत ट्रेन आ गई, और चारों लोग उसके पहिए तले दब गए। तीनों की तत्काल मौत हो गई, जबकि जगलाल मांझी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें पहले बिहारशरीफ के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर पटना के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी जिंदगी अभी खतरे से बाहर नहीं है।
ये भी देखे: UP NEWS: लखनऊ में आनंदविहार जा रही वंदे भारत पर पथराव, यात्री सहमे