चंडीगढ़, 21 मार्च 2026: हरियाणा के सोनीपत जिले के गन्नौर में शनिवार सुबह घने कोहरे में बड़ा हादसा हुआ है। नेशनल हाईवे-44 के फ्लाईओवर पर दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई। अचानक एक के बाद एक वाहन आपस में टकराते चले गए। दर्जनों से ज्यादा कारें, बाइक और ट्रक एक-दूसरे से भिड़ गए।
हादसे में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट भी गया। ट्रक ड्राइवर को मामूली चोट आई है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
कोहरे के कारण हादसा होने के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। लंबा जाम लग गया। राहगीर और ड्राइवर घंटों फंसे रहे। पुलिस, ट्रैफिक टीम और राहत दल मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद करीब 4 घंटे में यातायात बहाल किया जा सका।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात सोनीपत में हरियाणा का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। घना कोहरा सुबह तक छाया रहा जिससे दृश्यता 10-20 मीटर तक रह गई। इससे हाईवे पर सफर खतरनाक हो गया।
ये भी देखे: गोहाना-सोनीपत मार्ग पर दर्दनाक हादसा, डंपर की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत, परिवार में मातम