अबू धाबी, 02 मार्च 2026: मिडिल ईस्ट में इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच तेज हो रहे युद्ध के कारण अबू धाबी स्थित BAPS हिंदू मंदिर सोमवार से 9 मार्च तक विजिटर्स के लिए बंद रहेगा। मंदिर प्रबंधन ने आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी दी।
बीएपीएस हिंदू मंदिर ने कहा कि मौजूदा स्थिति और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाह को देखते हुए एहतियात के तौर पर मंदिर 9 मार्च तक बंद रहेगा। इस दौरान स्वामी मंदिर में रहकर सभी की शांति सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करते रहेंगे। मंदिर की सुरक्षा और भक्तों की भलाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
बीएपीएस हिंदू मंदिर अबू धाबी में 27 एकड़ (11 हेक्टेयर) जमीन पर फैला हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में यूएई दौरे के दौरान इसके निर्माण की घोषणा की थी। उन्होंने ही 14 फरवरी 2024 को मंदिर का उद्घाटन किया था। मंदिर यूएई में हिंदू समुदाय के लिए प्रमुख आस्था केंद्र है जहां हर हफ्ते हजारों भक्त आते हैं।
ये भी देखे: इजराइल-ईरान युद्ध: ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर हमले तेज किए, कुवैत में कई US फाइटर जेट क्रैश