चंडीगढ़, 31 अक्टूबर 2025: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 में टीम इंडिया के ज्यादातर बल्लेबाज पानी भरते नजर आए। अभिषेक शर्मा और हर्षित राणा को छोड़कर कोई दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। अभिषेक शर्मा ने 68 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली का एक बड़ा टी20 रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल की अपनी पहली 25 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज थे। उन्होंने 906 रन जमा रखे थे। अब यह ताज अभिषेक के सिर पर आ गया है। उन्होंने 25 पारियों में 936 रन बना दिए है।
अभिषेक अब दुनिया के टॉप बल्लेबाजों की इस खास लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं। सबसे ऊपर इंग्लैंड के डेविड मलान हैं। उन्होंने 25 पारियों में 1010 रन बनाए। दूसरे स्पॉट पर पाकिस्तान के बाबर आजम 952 रनों के साथ है। वही तीसरे पर न्यूजीलैंड के डेविड कॉनवे 941 रनों के साथ काबिज है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में अभिषेक ने अपना छठा टी20 अर्धशतक जड़ा। वे अभी टी20 में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं।
ये भी देखे: IND W vs AUS W Semifinal: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया, अब फाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ंत