नई दिल्ली, 23 जून 2025: चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की गिनती जारी है। गुजरात की विसावदर सीट पर AAP कैंडिडेट गोपाल इटालिया ने 17554 वोटों से जीत हासिल की है।
गुजरात की कडी सीट पर भाजपा के राजेंद्रकुमार दानेश्वर चावडा ने कांग्रेस कैंडिडेट रमेशभाई चावड़ा को 38904 वोटों से हराया है।
केरल की नीलांबुर सीट पर कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के कैंडिडेट आर्यदान शौकत ने भारी मतों से जीत हासिल की है। उन्होंने CPI (M) उम्मीदवार एम. स्वराज को 11077 वोटों से हराया है।
इसके साथ ही पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर आप उम्मीदवार आगे है। पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर फिल्हाल TMC आगे चल रही है है।
अरविंद केजरीवाल का राज्यसभा जाना संभव

पंजाब की लुधियाना वेस्ट आम आदमी पार्टी (AAP) के पास थी। लुधियाना वेस्ट से AAP ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को कैंडिडेट बनाया है। यदि अरोड़ा विधायक बनते हैं तो उन्हें राज्यसभा सीट छोड़नी होगी, यह सीट खाली हो जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि AAP अरविंद केजरीवाल को पंजाब से राज्यसभा भेज सकती है।
यह भी पढ़े: By Election Result: गुजरात में BJP और AAP को मिली एक-एक सीट, कालीगंज में टीएमसी जीत की कगार पर