AAP नहीं लड़ेगी दिल्ली MCD मेयर का चुनाव, आतिशी ने क्यों कहा ऐसा?

by Manu
Delhi MCD मेयर का चुनाव

Delhi Mayor Election: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और AAP नेता आतिशी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी मेयर का चुनाव नहीं लड़ेगी। आतिश ने कहा कि भाजपा जहां भी चुनाव हारती है, वहां रिश्वत, जबरदस्ती और धोखाधड़ी जैसे सभी तरीके अपनाती है। भाजपा अन्य पार्टियों को नष्ट करके सरकार बनाती है।

आतिशी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि, उनकी कोई भी कोशिश सफल नहीं हुई। पिछले ढाई साल से भाजपा आम आदमी पार्टी के पार्षदों पर दबाव बनाकर उन्हें भाजपा में जोड़ने का काम कर रही है। हम दिल्ली की जनता का सम्मान करते हैं, हम किसी विधायक या पार्षद को खरीदते या तोड़ते नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पार्षदों को खरीदकर और तोड़कर अपनी संख्या बढ़ाई है, लेकिन हमने यह सब नहीं किया और हम ऐसा नहीं कर रहे हैं, यही वजह है कि आम आदमी पार्टी ने मेयर का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

इस मामले पर भाजपा ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा, आम आदमी पार्टी जानती है कि उसने दिल्ली नगर निगम में अपना बहुमत नहीं खोया है, लेकिन पिछले ढाई साल में उसने नगर निगम का प्रशासनिक और रखरखाव का काम भी ठप कर दिया है। इसलिए अब आम आदमी पार्टी हार मानने का नाटक कर रही है और संभव है कि यहां से आप और कांग्रेस गठबंधन कर लें।

ये भी देखे: दिल्ली सरकार को शराब नीति से 2,002 करोड़ रुपये का नुकसान: सीएजी की रिपोर्ट

You may also like