आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर बोला हमला
कहा, सीएम आतिशी को किया जा सकता है गिरफ्तार
नई दिल्ली, 25 दिसंबर : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की शुरुआत की है। उन्होंने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये हर महीने देने और संजीवनी योजना के तहत बुजुर्गों का मुफ्त में दिल्ली के अस्पतालों में इलाज कराए जाने का वादा किया है। अब इस योजना को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बगैर नाम लिए भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में दिल्ली सीएम आतिशी को गिरफ्तार किया जा सकता है। आप संयोजक ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना से ये लोग बुरी तरह से बौखला गए हैं। अगले कुछ दिनों में फर्जी केस बनाकर आतिशी को गिरफ्तार करने का इन्होंने प्लान बनाया है। उसके पहले आप के सीनियर नेताओं पर रेड की जायेंगी।
केजरीवाल द्वारा इस संबंध में की जाएगी कान्फ्रेंस
आज इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा, जिसमें इस बारे में खुलासे किए जाएंगे। बता दें कि इस महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना पर दिल्ली सरकार के दो विभाग ने सवाल उठाए हैं। दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने ‘महिला सम्मान योजना’ और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने संजीवनी योजना के लिए शुरू किए गए पंजीकरण को अवैध बताया है। लेकिन इसके बारे में आज केजरीवाल द्वारा प्रैस कान्फ्रेंस की जाएगी।
आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर बोला हमला
कहा, सीएम आतिशी को किया जा सकता है गिरफ्तार
52
previous post