तरनतारन में AAP सरपंच की गोली मारकर हत्या, चचेरा भाई घायल

by Manu
AAP sarpanch murder

तरनतारन, 18 फ़रवरी 2026: पंजाब के तरनतारन जिले में आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच हरपिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात फतेहाबाद क्षेत्र के गांव फारम में हुई जहां सरपंच एक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। तीन हमलावरों ने अचानक सरपंच और उनके चचेरे भाई पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

गोली लगने से सरपंच हरपिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उनके चचेरे भाई को भी गोलियां लगीं और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हमलावर फायरिंग कर मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर ली गई है। फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

ये भी देखे: PUNJAB BREAKING: तरनतारन लॉ कॉलेज में छात्रा की गोली मारकर हत्या, युवक ने फिर खुद की ली जान

You may also like